Welcome to SM News Live   Click to listen highlighted text! Welcome to SM News Live
देश

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट 2026 का कुछ ही देर बाद होगा आगाज, भारत मंडपम में जुटेंगे दिग्गज

BRICS Summit 2026 Delhi LIVE: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुंच गए हैं. उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया. आज शाम भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय मीटिंग होगी.

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट की कुछ देर बाद होगा शुरुआत

ब्रिक्स समिट 2026 की औपचारिक शुरुआत दोपहर 2.35 बजे से हो जाएगी. भारत मंडपम में दुनिया के तमाम दिग्गज जुटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साथ नजर आ सकते हैं.

BRICS Summit 2026 LIVE: बेलारूस के विदेश मंत्री से मिले एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेकोव से मिलकर खुशी हुई. हमने व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने पर ध्यान देते हुए अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की. साथ ही, मौजूदा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. मैंने उनके सुखद भारत प्रवास की कामना की.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!